फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार बच्चों का नवोदय में चयन, अब 13वें से 16वें स्थान पर रहे बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Fri, 06 Feb 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के चार विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन होने के बाद उनकी जगह मिडिल मेरिट स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति योजना की वेटिंग लिस्ट में शामिल चार अन्य बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्र 13वें, 14वें, 15वें और 16वें स्थान पर रहे। इस परीक्षा में जिले के टॉप-12 विद्यार्थियों का ही चयन होता है। ऐसे में अब नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलने से इनका रैंक बदल जाएगा और चार विद्यार्थी जो टॉप-12 में थे वे सूची से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने वेरिफिकेशन और अंतिम छंटनी के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को इसकी जानकारी भेज दी है। इसके बाद एससीईआरटी की ओर से इन बच्चों को छठी कक्षा में 4,000, सातवीं कक्षा में 5,000 और आठवीं कक्षा तक हर माह 6,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को भी निखार सकेंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट योजना कार्यान्वित की जा रही है। योजना दो चरणों में होती है। पहले चरण की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में बैठते हैं। दूसरे चरण की परीक्षा में सफलता पाने वाले प्रदेशभर के 100 विद्यार्थियों को तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

विशेष कार्य अधिकारी शिक्षा उमाकांत आनंद ने बताया कि नवोदय विद्यालय के चयनित चार विद्यार्थियों की जगह अब अन्य चार बच्चों को योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें