फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा पहुंचे चार जमातियों को स्वास्थ्य विभाग ने किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी से स्वास्थ्य लाभ लेकर पहुंचे
विज्ञापन

चारों जमातियों को चंबा में क्वारंटीन कर दिया गया है। यहां चारो को 14 दिनों तक क्वारंटीन केंद्र में रखा जाएगा। इसके बाद भी अगर लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाते हैं, तो उन्हें घर भेजा जाएगा। चुराह क्षेत्र में कुछ समय पहले चारों जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज के लिए नेरचौक मंडी शिफ्ट किया गया था।
यहां पर इलाज के बाद मरीजों की दोनों कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें मंडी से घर भेज दिया गया है। मगर प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने जमातियों को घर भेजने से पहले चंबा में क्वारंटीन रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में इनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है। 14 दिनों तक जमातियों को क्वारंटीन पर रहना होगा। क्वारंटीन अवधि पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनके भीतर कोरोना लक्षणों की जांच करेगा।
अगर उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाते हैं उन्हें घर भेज दिया जाएगा। इन जमातियों का मंडी में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के साथ व्यवहार काफी अच्छा रहा है। इसकी चिकित्सकों ने तारीफ भी की है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मंडी से आए चार जमातियों को घर भेजने से पहले क्वारंटीन पर रखा जाएगा। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद ही ये लोग अपने घरों में जा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें