फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाल श्रम विधायक की भूमिका निभाने वाली सुप्रिया सम्मानित

Thu, 15 Jun 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमे प्रधानाचार्य राजकुमारी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित बाल सत्र में बाल विधायक की भूमिका निभाने वाली सुप्रिया शर्मा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। इस बार सत्र में हिमाचल प्रदेश और राज्यों के 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनके चयन की प्रक्रिया दो माह पहले शुरू हो चुकी थी। इसमें हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करवाया था। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इन हजारों विद्यार्थियों में से उन 68 बाल विधायकों में सुप्रिया शर्मा का चयनित होना विद्यालय के लिए और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रधानाचार्य ने इसके लिए समस्त स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और बच्चों को बधाई देते हुए इसका श्रेय छात्रा का मार्गदर्शन करने बाले हंसराज शर्मा, जगभूषण सिंह, मनोज कुमार और राजीव मेहता को दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें