फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार पंचायतों को मिला सात करोड़ के पुल का तोहफा

Fri, 12 Dec 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। करियां के पास रावी नदी पर 110 मीटर लंबा पुल वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। अब चार पंचायतों के लोगों को अपने घर के पास छोटे-बड़े वाहन ले जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग ने करीब सात करोड़ की धनराशि से इस पुल का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन

हालांकि पुल के निर्माण के दौरान कई बाधाएं उत्पन्न हुई। बार-बार रावी नदी में बाढ़ आने के कारण निर्माण प्रभावित होता रहा। कई बार ठेकेदार का सामान पानी में बह गया। बावजूद इसके विभाग ने पुल के निर्माण कार्य की गति को कम नहीं होने दिया। कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल गुणवत्ता जांच के लिए स्वयं हर दिन निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद रहे। ठेकेदार को उन्होंने समय-समय पर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुल का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया।

पुल बनने से ग्राम पंचायत भडियां कोठी, जटकरी, कुपाहड़ा और बैली सहित आसपास की पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। यहां पहले जो पुल बना था, वह बड़े वाहनों के लिए असुरक्षित हो चुका था। इसके चलते लोगों को अपने गृह निर्माण सहित अन्य सामान पुल से आगे छोटे वाहनों पर ही लेकर जाना पड़ता था। अब सभी प्रकार के वाहन करियां से होकर सीधे भडियांकोठी पहुुंचेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चतरो राम, भाग सिंह, चंदन, सुनील कुमार, केवल, ऐन सिंह, भगत सिंह, मोहन लाल और योगराज ने बताया कि पुल बनाने की मांग पिछले कई साल से हो रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने सरकार और विभाग का आभार प्रकट किया है।
पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। अब लोगों को वहां से छोटे-बड़े वाहन गुजारने में कोई परेशानी नहीं होगी। दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें