चंबा में सरोल-मंगलासिन सड़क के विस्तार को लेकर भूमी पूजन के बाद सदर विधायक नीरज नैयर।स्त्रोत:प्
चंबा। सदर विधानसभा क्षेत्र में 1.57 करोड़ रुपये से चार संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इसकी आधारशिला बुधवार को सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने रखी।
सतलेई से छुबाड़ा-डाडर ,कोटला से कुंड-अघारुई भुडा और मैहलोह संपर्क सड़क का निर्माण पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना के तहत किया जाएगा। विधायक ने ग्राम पंचायत बाट के लैरा गांव में जनसभा के दौरान कहा कि पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत 43 लाख से डेढ़ किलोमीटर लंबी सतलेई से छुबाड़ा-डाडर, डेढ़ किलोमीटर लंबी 26 लाख से जीप योग्य गांव कोटला से कुंड-अघारुई और डेढ़ किलोमीटर लंबे मैहलोह संपर्क सड़क के लिए 45 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से लगभग 20 गांवों के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भूमि दान करने वालों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि चंबा में ऐसे कई स्थान हैं, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे क्षेत्रों को सड़क उपलब्ध करवाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। विधायक ने सरोल से मंगलासन संपर्क सड़क के विस्तारीकरण का भी भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि डेढ़ किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के विस्तारीकरण के लिए 43 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने पंचायत कीड़ी का दौरा भी किया। उन्होंने इस क्षेत्र में विभिन्न विभागीय परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।