फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गैला स्कूल में चार बच्चे मिले एनीमिया से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत का होगा मुफ्त इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक पाठशाला गैला में स्वास्थ्य जांच शिविर में चार बच्चे एनीमिया से पीड़ित मिले। इन बच्चों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बच्चों की बीमारी का उस समय पता चला जब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए स्कूल पहुंची। इस दौरान टीम ने स्कूल में पढ़ने वाले 72 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को जांचा। बच्चों के सिर से पांव तक पाई जाने वाली सभी बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। डॉ. वीनस पुरी सहित टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा। जांच में जहां चार बच्चे एनीमिया से पीड़ित मिले तो वहीं 11 दांत की बीमारी जबकि दो बच्चे बोलने में असमर्थ मिले। इन सभी बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का येलो रेफर कार्ड दिया गया। इस कार्ड के जरिये बच्चों का पूरा इलाज मुफ्त होगा। चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के बाद भी यदि इन बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो इन बच्चों को अभिभावक पीजीआई चंडीगढ़ में भी ले जा सकते हैं। वहां पर भी इनका इलाज मुफ्त होगा। इस दौरान तीन बच्चे आंख की समस्या से परेशान भी मिले। खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉ. नवदीप राठौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बीमार बच्चों की तलाश करके उनके इलाज की व्यवस्था कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें