संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट हाईवे पर नैणीखड्ड के समीप गनोड़ गांव में एसआईयू टीम ने जीप से शराब की 48 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गाड़ी चालक सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गनोड़ नामक में एसआईयू टीम ने मुख्य आरक्षी अनुज कुमार की अगुवाई में नाका लगाया था। इस दौरान एक जीप यहां आई। टीम ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू की।
इसमें चालक ने अपना नाम योगिंद्र और दूसरे ने रंजीत बताया। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से चार पेटी देसी शराब की बरामद की गई। पुलिस टीम ने इसके दस्तावेज मांगे। मगर दोनों कोई प्रमाण नहीं दिखा पाए।
पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया है।