फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किहार थाना की पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। पुलिस थाना किहार में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना किहार की टीम वीरवार शाम को दगोड़ी की तरफ गश्त कर रह था। पुलिस को सूचना मिली की दगोड़ी में खेतों पर बैठकर कुछ लोग ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को जुआ खेलते दबोच लिया। मौके पर ताश के पत्ते और दांव पर लगी 1870 रुपये की रकम भी पुलिस ने जब्त की है। इसमें महिंद्र कुमार, प्रेम लाल, गुरदीप और रोशन शामिल हैं। एसपी चंबा ने कहा कि पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार करके जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें