फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चामुंडा मंदिर के पास जंगल में आग भड़कने से जली वन संपदा

Sat, 21 Oct 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पास जंगल में लगी आग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते चामुंडा मंदिर के पास सामदार वन बीट के जंगल में आग ने वन संपदा को राख कर दिया। दोपहर के समय अचानक जंगल में आग भड़क गई। शाम होते-होते यह आग पूरे जंगल में फैल गई।
विज्ञापन

चीड़ के पेड़ों में लगी आग बुझाने के लिए मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन भयंकर रूप धारण कर चुकी आग को बुझा पाना उनके लिए मुश्किल हो गया। हालांकि, कर्मचारी देर शाम तक आग बुझाने में डटे रहे। फायर सीजन खत्म होने के उपरांत अचानक जंगल में आग कैसे लगी, इसको लेकर वन विभाग अपने स्तर पर जांच कर रहा है। सूत्रों के अनुसार जंगल में आग शरारती तत्वों ने लगाई है। इनकी पहचान करने का वन विभाग प्रयास कर रहा है। शाम को सामदार पहाड़ी पर भड़की आग से चंबा-जुम्महार मार्ग पर पत्थर भी गिरते रहे। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें