फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा के जंगलों में आग से धधक रही वन संपदा

Wed, 25 Nov 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चीड़ के पेड़ों पर संकट, लपटें फैलने से आसपास के जंगलों को भी खतरा
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीमें मैदान में, ग्रामीणों ने भी संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तीसा के समीप जंगलों में लगी आग ने वन संपदा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगल में आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं।
विज्ञापन

इससे चीड़ के पेड़ों के झुलसने और आसपास के वन क्षेत्र के आग की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। आग का दायरा बढ़ने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
जंगलों में आग से पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों को बचाना चुनौती बन गया है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, नरेश कुमार, संजीव कुमार और रमेश कुमार ने वन विभाग से आग पर जल्द काबू पाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो वन संपदा को भारी नुकसान हो सकता है। उधर, वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभागीय टीमें मौके पर जुटी हैं। स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में विभाग का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें