फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस की तरह लाल और नीली बत्ती लगी गाड़ी में पेट्रोलिंग करेंगे वन कर्मी

Wed, 03 Apr 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की तरह लाल और नीली बत्ती लगी गाड़ी में पेट्रोलिंग करेंगे वन कर्मी
विज्ञापन

वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम के हवाले रहेगी यह गाड़ी, वन मंडल अधिकारी होंगे कप्तान
जिले में होने वाली गतिविधियों के साथ रात में जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए कार्य करेगी टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन विभाग के कर्मचारी भी अब पुलिस की तरह नीली और लाल बत्ती की गाड़ी लेकर रात को पेट्रोलिंग करेंगे। वन विभाग ने हरे रंग की जिप्सी को दोनों बत्ती लगाकर तैयार कर दिया है। यह गाड़ी वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम के हवाले रहेगी। यह टीम जिले में होने वाली वन विभाग से संबंधित सभी गतिविधियों पर अपनी नजर रखेगी। इस रिस्पांस टीम के कप्तान वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार होंगे। इस टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षक पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। रात में वनों और जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए यह रैपिड रिस्पांस टीम कार्य करेगी। इससे पहले जिला में वन विभाग के पास ऐसी कोई भी गाड़ी नहीं थी। पेट्रोलिंग करने के लिए कर्मचारी या तो विभागीय गाड़ी या फिर टैक्सी करके जाते थे, लेकिन अब वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम पुलिस की तरह नीली और लाल बत्ती की गाड़ी में पेट्रोलिंग करेंगी।

रैपिड रिस्पांस टीम में शामिल कर्मचारियों के पास वॉकी टॉकी सेट मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं, विभाग इस टीम को सुरक्षा और बचाव के लिए हथियार मुहैया करवाने की भी योजना बना रहा है, जिससे रात में पेट्रोलिंग के दौरान किसी वनकाटू या जंगली जानवर के साथ उनकी मुठभेड़ हो जाए तो उस दौरान अपना बचाव कर सके। इतना ही नहीं टीम के पास ट्रैंकुलाइजर गन भी उपलब्ध होगी, जिससे ताकि कोई वन्य जीव किसी रिहायशी बस्ती में घुस जाए तो उसे बेहोश कर दोबारा जंगल में सुरक्षित छोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम की पेट्रोलिंग के लिए लाल व नीली बत्ती की गाड़ी तैयार हो चुकी है। जब जंगल से संबंधित हरेक गतिविधि पर यह टीम तुरंत एक्शन में आकर कार्य करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें