फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़ा संयंत्र में हंगामा, व्यक्ति बोला- निजी जमीन पर फेंका कचरा, नप ने किया अपनी भूमि होने का दावा

Wed, 03 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कुरांह में मशीन ठीक होने के बाद कूड़े का निष्पादन करते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
कूड़ा संयंत्र में हंगामा, व्यक्ति बोला- निजी जमीन पर फेंका कचरा, नप ने किया अपनी भूमि होने का दावा
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ने विरोध जताकर कर्मचारियेां को कूड़ा फेंकने से रोक, मशीन रुकवाई, ढाई घंटे तक चलता रहा हंगामा
जेई ने शांत करवाया मामला, व्यक्ति ने किया जमीन के कागज होने का दावा, नप बोली- हमारे पास भी जमीन के दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कुंराह स्थित कूड़ा संयंत्र में बुधवार को कचरा फेंकने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कुंराह में नगर परिषद चंबा ने कूड़ा संयंत्र स्थापित किया है। स्थानीय निवासी ने इस जमीन पर अपना दावा जताया और यहां कूड़ा ने फेंकने से मना कर दिया और मशीन को रुकवा दिया। व्यक्ति के विरोध करने की भनक लगते ही नगर परिषद चंबा की कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ भी व्यक्ति उलझ पड़ा और हंगामा किया। व्यक्ति का आरोप है कि यह जमीन उसकी है और नगर परिषद इस पर कब्जा करना चाहती है। यह भी आरोप लगाया कि अब गर्मियां आते ही शहर से निकलने वाले टनों के हिसाब से कूड़े-कर्कट के ढेर यहां खुले में लगाए जा रहे हैं। इसका निष्पादन न होने से आस-पास की पंचायतों में महामारी फैल सकती है। करीब ढाई घंटे तक तक यह हंगामा चला। दोपहर बाद कनिष्ठ अभियंता ने जैसे-तैसे कर व्यक्ति को शांत करवाया और कूड़ा संयंत्र को शुरू करवाया। दूसरी ओर, नगर परिषद ने यह जमीन अपनी होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि इस जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है।
गौरतलब है कि शहर के 11 वार्डों सुल्तानपुर, हरदासपुरा, चौगान, सुराड़ा, चौंतड़ा, जनसाली, हटनाला, धड़ोग, कसाकड़ा, जुलाहकड़ी और सपड़ी से टनों के हिसाब से घरों से गीला ओर सूखा कूड़ा-कर्कट एकत्रित कर सफाई ठेकेदार के कर्मचारी गाड़ियों से कूड़ा संयंत्र केंद्र कुंराह पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

यहां बेलिंग की दो मशीनें, एक शेडर और एक कंपोस्ट की मशीन स्थापित की गई है। पहले भी जमीन को लेकर स्थानीय व्यक्ति के विरोध जताने पर पांच वर्ष तक कंपोस्ट मशीन बंद पड़ी रही। लंबे समय से मशीन बंद रहने के कारण यह मशीन खराब हो गई। नगर परिषद ने सोमवार को कंपोस्ट मशीन फिर शुरू किया। इसके बाद शहर का कूड़ा-कर्कट एक बार फिर से कुरांह में ही एकत्रित किया जाने लगा। बुधवार को स्थानीय व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कूड़े के ढेर होने की बात कहकर मशीन को रुकवा दिया। व्यक्ति का दावा है कि उसके पास जमीन संबंधी समस्त दस्तावेज हैं। वहीं, दूसरी ओर नप चंबा के अधिकारियों की मानें तो नप के नाम पर जमीन संबंधी दस्तावेज उनके पास भी हैं।सूत्रों के अनुसार शहर के निकलने वाले कूड़े के आगे कुंराह स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र बौना साबित हो रहा है। कूड़ा संयंत्र केंद्र को चलाने के लिए करीब आठ बिस्वा जमीन होनी चाहिए, जबकि कुंराह में उपलब्ध जमीन काफी कम है।
विज्ञापन


स्थानीय व्यक्ति पवन कुमार का कहना है कि 2005 से 2024 तक जमीन के कागजात हैं। यह जमीन उनके पिता के नाम पर है। नगर परिषद इसे अपना बना रही है। उनकी जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे। निजी जमीन पर ही नप ने कंपोस्ट मशीन स्थापित की है। वह उसे बंद करवाना चाहते हैं।

नगर परिषद की कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी नीलम ने कहा कि यह भूमि नगर परिषद की है। जमीन नगर परिषद की नहीं होती तो मशीन कैसे स्थापित करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें