फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ड्यूटी पर तैनात वन मित्रों पर किया डंडों से हमला, एक को गंभीर चोटें, एफआईआर दर्ज

Wed, 25 Feb 2026 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरना बीट में पेट्रोलिंग के दौरान हुई मारपीट की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन


आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया



संवाद न्यूज़ एजेंसी

चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत थाना तीसा क्षेत्र में वन विभाग के वन मित्रों पर ड्यूटी के दौरान डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक वन मित्र को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तीसा में वन मित्र ओम प्रकाश निवासी गांव सगवाड़ी डाकघर आयल तहसील चुराह जिला चंबा ने बताया कि 24 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे वह फॉरेस्ट गार्ड सतीश कुमार के साथ हिमगिरी रेंज के खैरना बीट में नियमित पेट्रोलिंग पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जब वे खैरना गांव के पास सड़क के किनारे दुकानों के समीप पहुंचे तो आयल की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी अचानक उनके सामने रुक गई।

आरोप है कि गाड़ी से उतरे राजदीन गांव व डाकघर देहग्राम तहसील चुराह और चालक शिफा ने गाली-गलौज करते हुए शिकायतकर्ता पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में ओम प्रकाश के बाएं हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें