फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर के समीप जंगल में अग्निकांड, दिन भर घूमती रही गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के समीप स्थित चामुंडा मंदिर के साथ लगते जंगल में आग लग गई। इससे चील के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन आग बुझाने का प्रयास करते रहे। खबर लिखे जाने तक फायर स्टेशन की एक गाड़ी मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को डेढ़ बजे के करीब चामुंडा मंदिर के समीप जंगल में आग की सूचना फायर स्टेशन चंबा को मिली। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद भरमौर चौक की निचली पहाड़ी पर आग सुलग गई। एक तरफ आग बुझाने के बाद दोबारा से चामुंडा मंदिर के समीप जंगल में आग लग गई।
गनीमत रही कि आग लगने से मंदिर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फायर स्टेशन चंबा की एक गाड़ी मौके पर मौजूद रही। फायर स्टेशन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि चामुंडा मंदिर के समीप जंगल में आग दिन भर लगी। इससे विभागीय कर्मियों ने बुझाया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें