फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दी जंगल में भड़की आग

Fri, 01 Nov 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। दीपावली की रात को उपमंडल भरमौर की अर्की बीट के भ्याट जंगल में भड़की आग लोगों के रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। गांव के युवक आग बुझाने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने करोड़ों की संपत्ति को जलने से बचा लिया। आग की लपटें रिहायशी मकानों की ओर बढ़ने लगीं तो युवकों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। युवा रात के अंधेरे में मीलों दूर से बाल्टी में पानी भरकर लाते रहे। युवा शिव शक्ति क्लब भ्याट के सदस्यों ने जंगल और आसपास के बगीचों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं ने मिलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।
गांव के युवकों में अशोक ठाकुर, संजीव कुमार, मनीष ठाकुर, राजेश, चमन, सुनील, अजय और सुजल जैसे युवकों ने अहम भूमिका निभाई। उनके साहस व तात्कालिक प्रतिक्रिया ने गांव में एक मिसाल पेश की है, जिसने न केवल वन संपदा को बचाया बल्कि समुदाय की एकजुटता को भी दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

01जेएनडी08: जानकारी देते हुए चुनाव कमेटी में शामिल वीरेंद्र प्रधान व अन्य आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें