रविंद्र गर्ग मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल मैदान सरार में खिलाड़ियों को स
सलूणी (चंबा)। सलूणी के खेल मैदान पर रविंद्र गर्ग मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल मैदान सरार में फोरेस्ट इलेवन और सलूणी स्ट्राइकर के बीच हुआ। इसमें फोरेस्ट इलेवन ने जीत हासिल की। टॉस जीतकर सलूणी स्ट्राइकर की टीम ने 12 ओवर में 134 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी फोरेस्ट इलेवन की टीम ने 11.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मुख्यातिथि के रूप उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 44,000 और उपविजेता टीम को 22,000 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर धर्म सिंह पठानियां, अमित शर्मा और रमेश कुमार अन्य मौजूद रहे।