फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा-हिमगिरी मार्ग पर सदरूणी में वन विभाग ने पकड़े 15 स्लीपर

Wed, 11 Sep 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में वन विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी। संवाद
विज्ञापन
चंबा। तीसा-हिमगिरी मार्ग पर सदरूणी के पास वन विभाग की टीम ने 15 देवदार के स्लीपर पकड़े हैं। कुछ स्लीपर पर वन निगम के लॉट में कटने वाले पेड़ों के हैंबर (निशान) लगे हैं, जबकि कुछ पर हैंबर नहीं हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने ये स्लीपर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वन मंडल अधिकारी ने रेंज अफसर को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
वन निगम दावा कर रहा है कि पकड़े गए स्लीपर उनके लॉट से संबंधित हैं, जबकि सभी स्लीपर पर इसके निशान नहीं हैं। ऐसे में वन विभाग ने निगम से ये स्लीपर लॉट का दर्शाने के लिए प्रमाण देने को कहा है। फिलहाल, निगम के एरिया मैनेजर और वन विभाग के रेंजर अफसर संयुक्त रूप से मामले में जांच में जुटे हैं। सवाल यह है कि यदि स्लीपर लाॅट के तहत काटे गए पेड़ों के हैं तो इन्हें जंगल से निकालकर सड़क तक कौन लाया। निगम के कर्मचारी और संबंधित ठेकेदार कुछ नहीं कर पाए। दूसरी तरफ, यदि ये स्लीपर जंगल से अवैध रूप से पेड़ काटकर निकाले गए हैं तो संबंधित वन रक्षक और अन्य कर्मचारी क्या करते रहे। विभाग इन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।
उधर, वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि सदरूणी में सड़क के पास वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान 15 स्लीपर जब्त किए हैं। ये स्लीपर कहां से लाए गए, इसकी जांच के निर्देश संबंधित रेंज अफसर को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें