फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश की बाढ़ में बह गई वन निगम की करोड़ों की लकड़ी

Sun, 19 Jul 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बाढ़ आने से मची अफरा-तफरी, सुरक्षित बताए जा रहे सभी मजदूर
विज्ञापन

नुकसान का आकलन कर रहे प्रशासन और वन निगम के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। पहाड़ों में बरसी आफत ने वन निगम के करोड़ों के कारोबार को बड़ा झटका दे दिया।
चुराह उपमंडल की चरड़ा पंचायत के मिलगू जंगल में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने लकड़ी निकासी कार्यस्थल को अपनी चपेट में ले लिया, जहां वन निगम के बड़ी संख्या में स्लीपर बह गए। अचानक आई आपदा से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि कार्यरत सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

घटना के समय कार्यस्थल पर करीब 25 से 30 मजदूर कार्य कर रहे थे। शुरुआती सूचना में कुछ मजदूरों से संपर्क नहीं हो पाने की बात सामने आई थी, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। बाद में जानकारी मिली कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन और वन निगम के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने अभी तक नुकसान के संबंध में अधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। एसडीएम तीसा राजेश कुमार ने कहा कि मौके पर नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें