फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों में बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर

विज्ञापन
चंबा के टिकरी माध्यमिक पाठशाला के अभाव के कारण खेतो में क्लास लगाते बच्चे।संवाद
विज्ञापन
टिकरी माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को परेशानी
विज्ञापन

स्कूल का अपना भवन न होने से बढ़ी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला टिकरी के 53 विद्यार्थी खेतों में बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। स्कूल के पास अपना भवन न होने से ऐसी नौबत आई है। गैरतलब है कि वर्ष 2017 में स्कूल भवन के लिए बाकायदा बजट भी स्वीकृत हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक भवन का निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो पाया है। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए अभिभावक कई बार स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी इस मसले को उठा चुके हैं। इसके तहत एसएमसी ने प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग को भेजे हैं। बावजूद इसके अभी तक भवन निर्माण के कार्य को शुरू करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जहमत नहीं उठाई जा रही है। इससे अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति रोष है। बारिश में विद्यार्थियों की समस्या और बढ़ जाती है। कई बार तो स्कूल में भारी बारिश के दौरान अध्यापकों को कक्षाएं लगाना चिंता का विषय बन जाता है। वर्तमान में स्कूल की कक्षाएं किराये पर लिए एक कमरे और सामुदायिक भवन के एक कमरे में चल रही हैं। एक साथ सभी कक्षाएं लगाना अध्यापकों के लिए चुनौती बना हुआ है। स्कूल में शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थी एक से दो किलोमीटर दूर के इलाकों से पहुंचते हैं।
एसएमसी अध्यक्ष लोकेंद्र, सदस्य अब्दुल शुकुर, विमला देवी, टेक चंद, पूजा, सरला देवी, सपना देवी ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण के लिए चार बिस्वा जमीन ग्रामीणों ने विभाग के नाम की है। इतना ही नहीं 2017 में स्कूल भवन निर्माण के लिए बजट भी स्वीकृत हुआ है। बावजूद इसके भवन का निर्माण कार्य शुरू न हो पाना चिंता का विषय बना हुआ है। एसएमसी पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से टिकरी स्कूल का भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला ध्यान में लाया गया है। भवन निर्माण कार्य में कहां बाधा उत्पन्न हो रही है, इसके बारे में जानकारी हासिल कर जल्द कार्य शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
शिक्षा उपनिदेशक चंबा, प्यार सिंह चाढ़क ने कहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें