फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेंदुए ने चार भेड़-बकरियों को मार डाला

Fri, 27 Jan 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती पल्यूर पंचायत में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वीरवार सुबह अचानक एक तेंदुआ जंगल से निकलकर पशुशाला में घुस गया। तेंदुए ने पशुशाला में बंधीं चार-भेड़ बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। जब तेंदुआ भेड़-बकरियों का शिकार कर रहा था तो उसके गुर्राने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जब लोगों ने पशुशाला में झांक कर देखा तो उसके अंदर तेंदुआ मौजूद था जिसे देखकर लोग सहम गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी सहित अन्य विभागीय टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंच गई। तेंदुए को पकड़ने के लिए जब टीम जाल बिछा रही थी तो उसी दौरान तेंदुआ पशुशाला से बाहर निकलकर जंगल की तरफ भाग गया। स्थानीय लोग तेंदुए के अचानक गांव में घुसने के कारण काफी सहमे हुए हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने अपने वन रक्षकों की एक टीम वीरवार रात को गांव में तैनात रखी। वनमंडलधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि पल्यूर में तेंदुए ने पशुशाला में भेड़-बकरियों को मारा है। प्रभावित पशुपालक को 2,000 रुपये प्रति भेड़ मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा। इसके साथ लोगों की सुरक्षा को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें