फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहली बार धन्छौ से गौरीकुंड के बीच मोबाइल पर बात कर पाएंगे श्रद्धालु

Fri, 17 Jul 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
धन्छौ में 15 अगस्त तक बीएसएनएल टावर को चालू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

इससे पहले हड़सर से ऊपर चढ़ाई शुरू करते ही गुल हो जाता था मोबाइल नेटवर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में इस बार श्रद्धालु गौरीकुंड तक अपने मोबाइल फोन सेवा का लाभ उठा पाएंगे। धन्छौ में बीएसएनएल का टावर लगाया जा रहा है।
इसका निर्माण 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दूसरा संचार विभाग के अधिकारी को मणिमहेश न्यास की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले टावर चालू होना चाहिए ताकि श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों पर अपने सगे संबंधियों से फोन पर बात कर सके। प्रशासन को भी इससे यात्रा प्रबंधों का जायजा लेने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा में जब श्रद्धालु हड़सर से उपर की चढ़ाई चढ़ना शुरू करते थे तो उनके मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता था। यह वापस हड़सर पहुंचने पर चलता था। इस बार गौरीकुंड तक श्रद्धालुओं को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिल सकती है। उपायुक्त ने बताया कि पिछले साल टावर को चालू कराने की योजना बनाई गई थी लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण पूरी नहीं हो पाई लेकिन इस बार यात्रा शुरू होने से पहले मोबाइल टावर को हर हाल में चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें