फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भजनों से खूब समां बांधेंगी लोकगायिका पूनम भारद्वाज

Sun, 01 Sep 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कुनैला में बैठक के बाद मौजूद शिव मंदिर कमेटी के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
साहो (चंबा)। शिव मंदिर कमेटी कुनैला की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह चौणा ने की। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले पवित्र न्हौण की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चौणा ने बताया कि राधाष्टमी पर मणिमहेश में बड़े स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसकी दिन साहो स्थित कुनैला घाट में भी हजारों की संख्या में लोग स्नान करते हैं। कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह चौणा ने बताया कि दस सितंबर को सुबह करीब दस बजे ध्वजारोहण, हवन और पूजा-पाठ किया जाएगा। शाम को आठ बजे भंडारा लगाया जाएगा। भजन-कीर्तन भी किया जाएगा। इसमें शाम को आठ से नौ बजे तक मुसादा गायक दर्शन कुमार माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। नौ से 11 बजे तक स्थानीय कलाकार बिक्रम विक्कू और दुनी सिंह राठौर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। 11 से 2 बजे तक मुख्य कलाकार के रूप हिमाचल की जानी मानी गायिका पूनम भारद्वाज भजनों से लोगों का मनोरंजन करेंगी। सुबह चार बजे तक फिर मुसादा गायन होगा। सुबह चार बजे पवित्र न्हौण शुरू होगा। इसमें सबसे पहले शिव के गूर (चेले) स्नान करेंगे। उसके बाद श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेले के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निमंत्रण दिया जाएगा। इस मौके पर कमेटी सचिव ठाकुर सिंह और काफी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें