चंबा। भाषा एवं संस्कृति विभाग चंबा ने राजभाषा पखवाड़ा के तहत भाषण प्रतियोगिता में राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिंगी की आंचल शर्मा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार की प्राची ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोह टिकरी के राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागला की सुहानी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरेही की मोनिका ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधी की शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की हेमलता ने प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह की अवंतिका कुमारी ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार के आयुष राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तीनों प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन चंबा में करवाई गई। जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार ने बताया कि इन तीनों जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं के लिए 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में से प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिमला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं गेयटी थियेटर शिमला में 12 सितंबर को सुबह 10:00 बजे शुरू होंगी। इसमें सहायक आचार्य हिंदी पिंकी देवी, शिल्पा शर्मा, सन्नी कुमार, धर्मचंद, प्रशांत रमन रवि, सोनू कुमार भारती और संजय कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई, जब कि नेहरू युवा केंद्र चंबा के कार्यकर्ताओं ने भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।