फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ों के खेतों में खिला मुनाफे का फूल

Thu, 04 Jun 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ऊपरी इलाकों में तैयार फुलगोभी की फसल: संवाद
विज्ञापन
फूलगोभी की बंपर फसल होने से जिले के ऊपरी क्षेत्रों में महके किसानों के सपने
विज्ञापन

बाहरी मंडियों में भेजी जाएगी उपज, किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहाड़ों की ठंडी हवाओं और अनुकूल मौसम ने इस बार किसानों की मेहनत को भरपूर रंग दिया है। चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में फूलगोभी की बंपर पैदावार ने खेतों को सफेद फूलों से भर दिया है।
अब किसानों की निगाहें मंडियों पर टिकी हैं, जहां उन्हें अपनी फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में इस बार फूलगोभी की बंपर पैदावार होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और बेहतर कृषि प्रबंधन के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हुई है। अब किसान उपज की तुड़ाई और उसे बाजार तक पहुंचाने की तैयारियों में जुट गए हैं। किसानों ने बताया कि इस वर्ष फूलगोभी की फसल अपेक्षा से बेहतर रही है। खेतों में तैयार फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में उपज विभिन्न मंडियों के लिए रवाना की जाएगी। स्थानीय बाजारों के साथ बाहरी मंडियों में भी फूलगोभी भेजने की योजना बनाई जा रही है जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है। खासकर ऊपरी क्षेत्रों के कई गांवों में सब्जी उत्पादन किसानों की आय का प्रमुख स्रोत बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में मदन लाल, धर्म सिंह, चतरो राम, भूपेंद्र सिंह, जगदीश कुमार और सतीश कुमार ने कहा कि यदि मंडियों में भाव अच्छे रहे तो इस सीजन में उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके लिए किसान फसल की ग्रेडिंग और पैकिंग का काम भी कर रहे हैं ताकि बाजार में उनकी उपज को बेहतर कीमत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि चंबा में ही उचित बाजार उपलब्ध रहे तो उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। किसानों को उम्मीद है कि बाहरी मंडियों में मांग अच्छी रहने से उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें