फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच महिलाएं और नौ पुरुष बने पंगवाल रत्न

Mon, 08 Dec 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी मुख्यालय किलाड़ स्थित खेलकूद भवन में पांगी सेवियर्स सामाजिक संस्था ने पंगवाल रत्न सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में पांच महिलाओं और नौ पुरुषों समेत कुल 14 पंगवाल रत्नों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह समारोह उन व्यक्तित्वों के सम्मान को समर्पित रहा, जिन्होंने अपने जीवनकाल में निस्वार्थ सेवा भाव के साथ हड्डी जोड़ उपचार और आयुर्वेद पद्धति को बल दिया है। साथ ही हस्तकारघा, सामाजिक सेवा और संस्कृति संरक्षण जैसे क्षेत्रों में पांगी घाटी के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।
समारोह के मुख्य अतिथि आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने स्थानीय रीति रिवाज अनुसार गुगल ( स्थानीय धूप) डालकर पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किलाड़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रोमिला ठाकुर, नागरिक अस्पताल पांगी के डॉ. वीरेन शर्मा, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के प्रिंसिपल, थाना प्रभारी पांगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें