फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नेगी राम हत्याकांड में पांच लोगों से पूछताछ

Mon, 07 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के शक पर पुलिस ने थाने बुलाए पांच लोग
विज्ञापन

शिमला में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए गए आरोपियों की तस्वीरें दिखाकर दूर की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नेगी राम हत्याकांड की जांच में सोमवार को पुलिस ने ग्रामीणों के शक के आधार पर पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया। इनमें एक महिला भी शामिल थी।
दोपहर करीब 3:30 बजे पूछताछ शुरू हुई। महिला से करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद उसे शाम पांच बजे थाने से भेज दिया गया, जबकि अन्य चार लोगों से देर शाम तक पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन

इससे पहले अटल चौक-कॉलोनी मोड़ पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों पर शक जताया था। उन्होंने पांच लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों तीमरू और गोबिंद के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए शिमला भेजे जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्हें आशंका थी कि दोनों आरोपी शिमला जाने के बजाय चंबा में ही हो सकते हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों की आशंका दूर करने के लिए शिमला में मौजूद दोनों आरोपियों की तस्वीरें मंगवाकर परिजनों और ग्रामीणों को दिखाईं। तस्वीरें देखने के बाद ग्रामीणों की यह आशंका दूर हो गई।
पुलिस हत्या से जुड़े सभी संभावित पहलुओं और परिस्थितियों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। ग्रामीणों की ओर से जिन पांच लोगों पर शक जाहिर किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें