फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश के बाद भूस्खलन से पांच एचआरटीसी बसें फंसीं

Fri, 02 Aug 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में भारी बारिश के बाद दूसरे दिन भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। भूस्खलन से तीसा और सलूणी मार्ग बंद पड़ा है। ऐसे में एचआरटीसी की पांच बसें फंसी हैं। कैला और जसौरगढ़ के पास भी भारी भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन

सड़क पर मलबा गिर गया है। हालांकि, जेसीबी बीते वीरवार से मार्ग को बहाल कर रही है, लेकिन अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। कई निजी बसें भी मार्ग बंद होने के कारण फंसी हैं।
बीते बुधवार देर रात को भारी बारिश हुई। इस दौरान जगह-जगह भूस्खलन हुआ। बुधवार शाम को चंबा बस स्टैंड से गईं बसें नहीं लौट पाई हैं। शुक्रवार को भी मार्ग न खुलने से बसें चंबा बस स्टैंड नहीं पहुंच पाई हैं। लोग पैदल ही आवाजाही करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, चंबा-न्याग्रां रूट भी बुधवार से बंद है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि निगम की पांच बसें अभी भी फंसी हैं। मार्ग बहाल होने के बाद ही चंबा बस स्टैंड तक बसें पहुंच पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें