फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता में जलशक्ति विभाग को पांच करोड़ की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल सिहुंता में भारी बारिश के कारण जलशक्ति को लगभग पांच करोड़ की चपत लगी है। इससे जलशक्ति विभाग बारिश से हुए नुकसान के कारण काफी घाटे में चल रहा है। बहरहाल, टूटी पेयजल लाइनों को जोड़ने के कार्य में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह पेयजल लाइनें टूट गई हैं। ऐसे में गांवों में पानी का जलसंकट भी बढ़ चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की 30 पंचायतें उपमंडल सिहुंता पर निर्भर रहती हैं। लोग दूर-दराज के प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि पिछली बार बारिश होने से विभाग का नुकसान नहीं हुआ था लेकिन इस बार बारिश होने से सिहुंता में कई पेयजल लाइनें टूट चुकी हैं। इससे विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। ऐसे में पाइप लाइनें जोड़ने में काफी समय लग सकता है। कहा कि विभाग के कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें