फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को रैपिड एंटीजन किट से 50 लोगों के सैंपल लेकर जांचे गए। इसमें पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों में सिहुंता के द्रम्मण गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें 47 और 80 वर्षीय महिला और बीस वर्षीय युवक शामिल हैं। इसके अलावा चंबा शहर के सुसराड़ा मोहल्ले में 22 वर्षीय युवक और सपड़ी मोहल्ले में 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मंगलवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 134 हो गई है। 501 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घरों में सामान्य जीवन जी रहे हैं। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें