फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैहल गांव में पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। कैहल गांव में पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। चारों लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जुआरियों को दांव पर लगी 14,900 रुपये की रकम के साथ दबोचा है। ताश के पत्ते भी पुलिस ने जब्त किए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि वीरवार तड़के सुबह अंधेरे में बनीखेत पुलिस चौकी की टीम सुदली गांव की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कैहल गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कैहल गांव में दबिश दी।
पुलिस ने चारों आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगेे हाथों दबोच लिया। जुआ खेलते पकड़े गए लोगों में मान सिंह, पवन कुमार, गुरमेल सिंह और लाल सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चारों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें