फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा-प्रथम जलाशय में डाला मछलियों का बीज

विज्ञापन
चंबा चमेरा जलाशय में ले जाने के लिए गाड़ी में रखा गया मछलीयों का बीज।संवा
विज्ञापन
कॉमन कॉर्प प्रजाति की मछली जल्द करती है ग्रोथ
विज्ञापन

एक वर्ष में बढ़ जाता है साइज और वजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मत्स्य पालन विभाग की टीम ने चमेरा-प्रथम जलाशय में कॉमन कॉर्प प्रजाति की मछली का 27 हजार 300 बीज डाला गया। ये बीज मत्स्य पालन विभाग के फिशिंग फार्म सुल्तानपुर में तैयार किया गया है। कॉमन कॉर्प प्रजाति की मछली के बीज की विशेषता ये है कि इसकी ग्रोथ बहुत जल्दी होती है और एक वर्ष के भीतर ही इसका साइज और वजन अन्य मछलियों की अपेक्षा ज्यादा हो जाता है। इसका सीधा लाभ आगामी समय में मछुआरों को होगा। खैर, विभाग की ओर से मछुआरों की आर्थिकी को और बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मत्स्य विभाग के ऑब्जर्वर विवेक शर्मा ने बताया कि जिले में बहने वाली दो नदियां सालों से स्थानीय मछुआरों के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजी-रोटी का साधन बनी हुई हैं। प्रदेश सरकार इसमें और संसाधन कैसे बढ़ें, इसके लिए प्रयासरत है। शुक्रवार को मत्स्य विभाग की ओर से फिशिंग फार्म सुल्तानपुर में तैयार कॉमन कॉर्प प्रजाति की मछली का बीज चमेरा-प्रथम जलाशय में डला गया। बताया कि प्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार के प्रयास हैं कि दूरदराज क्षेत्र, जिनके आसपास छोटे-छोटे नाले बहते हैं उनके किनारे इन मछलियों के टैंक बनाए जाएं जिससे मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें