फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले नाबालिग को शराब पिलाई, फिर कर दी पिटाई

Sat, 29 Jun 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल भटियात की एक पंचायत में शरारती तत्वों ने एक नाबालिग को शराब पिलाकर जमकर पिटाई कर दी। यह मामला शनिवार को सामने आया। अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साथ ही नाबालिग को शराब पिलाने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अभी तक शरारती तत्व पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग का मेडिकल करवाया। इसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्चा अपने घर से बाहर निकला था। इस दौरान शरारती तत्वों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाने की योजना बनाई। जब बच्चे ने दारू पीने से मना किया तो नाबालिग की पिटाई भी शुरू कर दी और जबरदस्ती शराब पिलाई दी। इससे नाबालिग बेसुध हो गया। शाम के वक्त अभिभावकों को अपना बच्चा शराब के नशे में मिला। इस दौरान अभिभावकों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस अब जांच कर रही है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग को शराब पिलाने वाले युवकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें