फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले चीड़ के चार पेड़ काटे, फिर लगा दी जंगल में आग

Fri, 27 Oct 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह के पधर गांव के शिरयारी में काटा गया चील का पेड़।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह पधर पंचायत के शिरयारी गांव के साथ लगते जंगल में वनकाटुओं ने चीड़ के चार पेड़ काट डाले।
विज्ञापन

इसके बाद जंगल में आग लगा दी। इससे आठ से दस पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। हैरत की बात तो यह है कि वन विभाग को भी इसकी कानोकान भनक तक नहीं लगी। यह मामला बीती बुधवार रात का है। वन काटुओं ने शिरयारी गांव के जंगल में रात के अंधेरे में चीड़ के चार पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इसके बाद जंगल में ही आग लगा दी। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि आग अधिक विकराल नहीं हुई। अन्यथा, वन संपदा को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता था। जिस जंगल में इस घटना को अंजाम दिया गया है, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर बीते सोमवार को अज्ञात शरारती तत्वों की ओर से 15 बाइकों को सड़क पर गिराकर नुकसान पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

उधर, वनमंडल अधिकारी सलूणी-चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि उनके पास पेड़ काटने की जानकारी पहुंची है। बताया कि टीम को मौके पर भेजकर मामले की गहनता से जांच करवाकर वनकाटुओं पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें