फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महंगी हुई आतिशबाजी, ग्रीन पटाखों पर भी असमंजस में व्यापारी

Thu, 09 Nov 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में ​दिपावली के लिए सजाई गई दुकान।संवाद
विज्ञापन
चंबा। दीपावली त्योहार पर इस बार पटाखे फोड़ना महंगा हो गया है। इस बार पटाखे में दाम में दस से तीस रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रीन पटाखों को लेकर एनजीटी के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए आदेशों को लेकर भी कारोबारियों में भी असमंजस है। कारोबारियों ने कहा कि लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय उन्हें इस बारे में नहीं बताया गया था। हालांकि, उनका यह भी दावा है कि डिब्बों पर ग्रीन पटाखा ही लिखा गया है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि ग्रीन पटाखे भी इस बार 20 से 30 रुपये महंगे मिल रहे हैं। दिवाली पर्व को लेकर पटाखों को लेकर पटाखा कारोबारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने अलग-अलग तरीके से अपनी बात रखी।
मिथुन जसवाल ने कहा कि इस बार पटाखों के दाम में दस से पंद्रह प्रतिशत की बढ़ाेतरी हुई है और ग्रीन पटाखों के दाम में 5 से लेकर 15 रुपये तक का अंतर है। आजकल हर एक डिब्बे के ऊपर ग्रीन पटाखा ही लिखा रहता है।
विज्ञापन

हरीश कुमार ने कहा कि इस बार ग्रीन पटाखों के दामो में भी बढ़ाेतरी हुई है। पहले जो डिब्बा 50 रुपये तक बिकता था, अब वही 75 से 80 रुपये तक खरीदना पड़ रहा है। पिछले साल की अपेक्षा दाम बढ़े हैं।
मृणाल महाजन का कहना है कि ग्रीन पटाखे जलाने चाहिए, लेकिन अब जो हमने पटाखे खरीद लिए हैं और जब हमने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था तब ऐसा कोई आदेश भी नहीं था कि ग्रीन पटाखे ही बेचने हैं। अब देखते हैं कि आगे क्या आदेश होते हैं।
दीपक भाटिया का कहना है कि एनजीटी ने आदेश ग्रीन दिवाली मनाने का किया है, लेकिन जो अन्य चीजों से प्रदूषण फैल रहा है उससे कैसा बचा जाए एक दिन की दिवाली मनाने के लिए तो ग्रीन पटाखे बेच लेंगे, लेकिन बाकी दिनों में क्या स्थिति बनेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि अधिकारियों को इस बारे निर्देशित कर दिया गया है। ग्रीन पटाखा न बेचने पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
ग्रीन पटाखा रेट
पटाखापहलेअब
फुलझड़ी-5070
चक्री80-100
अनार5075
हवाई100-150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें