फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन जंगलों में भड़की आग, आबादी तक पहुंचने से पहले बुझाई

Mon, 09 Nov 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
रात दस से तड़के एक बजे तक दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा, पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

कश्मीरी मोहल्ले, सूही माता और चामुंडा मंदिर के पास उठीं लपटें, तीन घंटे की मशक्कत से टला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली की रात पटाखों की चिंगारी जंगलों पर भारी पड़ गई। शहर के आसपास तीन अलग-अलग स्थानों पर आग भड़कने से अफरातफरी मच गई।
कश्मीरी मोहल्ले, सूही माता मंदिर और चामुंडा माता मंदिर के साथ लगते जंगलों में उठीं लपटें रिहायशी बस्तियों की ओर बढ़ने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का मोर्चा संभाला। रात दस बजे से तड़के एक बजे तक करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीनों स्थानों पर आग पर काबू पाया गया। समय रहते लपटें रोकने से आबादी को नुकसान पहुंचने की आशंका टल गई।
रविवार रात करीब नौ बजे तीनों स्थानों पर जंगलों में आग लगने की सूचना मिली। एक साथ अलग-अलग जगहों पर आग भड़कने से दमकल कर्मियों को चुनौती का सामना करना पड़ा। टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को रिहायशी इलाकों की ओर फैलने से रोकने के प्रयास किए। लगातार कार्रवाई के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि शहर के साथ लगते जंगलों में तीन स्थानों पर आग लगी थी। विभाग की टीमों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटाखों से निकली चिंगारी आग लगने का कारण हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें