फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में जीत के जश्न में फूट पटाखे

Sun, 31 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी चुनाव की परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में बीडीसी पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित किए गए।
पंजेई से तेज राम, भडेला से नरसिंह, डियूर से तिलक राज, भसुआ से रेखा, किहार से धर्म सिंह पठानिया और संघणी से डोगरी देवी ने विजय प्राप्त की। परिणाम घोषित होने के बाद सलूणी क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने जीत का उत्साह जताते हुए पटाखे जलाए और विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने बताया कि आईटीआई सलूणी में जिला परिषद और बीडीसी मतगणना के लिए कुल 28 काउंटर स्थापित किए गए थे जहां पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया था जिससे पूरी मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाई जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें