फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एनसीसी कैडटों को दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण

Thu, 14 May 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कैंप के दौरान ट्रेनिंग देते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन
486 एनसीसी कैडेट्स ने लिए टिप्स, 20 मई तक चलेगा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। एनसीसी एटीसी कैंप-218 के तहत वीरवार को 9 एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी-चंबा के कैडेट्स को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।
11 से शुरू हुआ शिविर 20 मई तक होगा। प्रशिक्षण फायर पोस्ट बनीखेत की टीम ने दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कैडेट्स को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, आग लगने की घटनाओं से बचाव, सुरक्षित निकासी के उपाय, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और आग पर प्रभावी नियंत्रण पर जानकारी दी गई। व्यावहारिक प्रदर्शन से उन्हें वास्तविक परिस्थितियों से निपटने के तरीके भी सिखाए गए। कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।
सायंकालीन सत्र में कंपनीवार रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें 9 एचपी बीएन एनसीसी डलहौजी-चंबा की विभिन्न कंपनियों के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम से 486 एनसीसी कैडेट्स लाभान्वित हुए। इस अवसर पर कर्नल जेएस कौशल, कर्नल बलेश्वरजीत सिंह सिद्धू, सूबेदार सुरिंदर सिंह नेगी, सूबेदार राज कुमार राणा, फायरमैन बाली राम, नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, एएनओ और बटालियन कार्यालय डलहौजी-चंबा के पीआई स्टाफ भी उपस्थित रहे। कर्नल जेएस कौशल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कैडेट्स में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन तैयारी और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें