चंबा। चंबा-पनेला मार्ग पर बाड़ीदेहरा और ककियां के पास लगते जंगलों में वीरवार को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इसकी वजह से लाखों की वन संपदा राख हो गई है।
चंबा में फायर सीजन हो चुका है। इसके चलते जंगलों में आग लगने के मामले बढ़ गए हैं। कुछ दिनों से चंबा के जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।