फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लगी आग, एनएच पर गिर रहे पत्थर

विज्ञापन
परिहार के पास अाग से जला जंगल।
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परिहार के पास जंगल में लगी आग से एनएच पर पत्थर गिर रहे हैं। इसकी वजह से वाहन चालकों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। हालांकि, वन विभाग की टीमें जंगल में लगी आग को बुझाने में डटी हुई हैं लेकिन आग इतनी भयंकर रूप से भड़की है कि इसे विभागीय कर्मचारियों के लिए बुझाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, जंगल में आग लगाने वालों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। जंगल में जीवजंतु भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। स्थानीय लोग और वाहन चालक वन विभाग से मांग कर रहे हैं कि जंगल में आग लगाने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं, परिहार के पास जंगल में लगी भीषण आग में जहां एनएच पर वाहन चालकों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है तो दूसरी तरफ आग की चपेट में आने से वन संपदा भी राख हो रही है। सड़क पर आग का धुआं फैल रहा है, जिससे वाहन दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। डीएफओ डलहौजी कमल भारती ने बताया कि जो लोग जंगलों में आग लगा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जंगल में आग लगाने वालों की सूचना विभाग को दें। जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए विभागीय टीमें डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें