फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिवाली के लिए दमकल विभाग सतर्क, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Wed, 15 Oct 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दिवाली के लिए अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। आग की घटनाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 20 अक्तूबर तक कर्मचारी केवल आपातकालीन परिस्थिति में ही छुट्टी ले पाएंगे। अन्य कारणों में उन्हें छुट्टी नहीं दी जाएगी। पटाखे और आतिशबाजी के कारण आग की घटनाएं सबसे अधिक सामने आती हैं। इसके चलते यह कदम उठाया गया है। 24 घंटे ये कर्मचारी बारी-बारी अपनी ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, विभाग शहर में लगे हाइड्रेंट की भी जांच कर रहा है, ताकि आगजनी की घटनाओं में बचाव करने में उनकी सहायता ली जा सके। जल शक्ति विभाग को हाईड्रेंट में पानी सुचारू रखने को कहा गया है। शहर की तंग गलियों में दमकल विभाग के लिए आग की घटनाओं पर काबू पाना हमेशा की चुनौतीपूर्ण रहता है। क्योंकि, वहां पर उनके बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते। वहां केवल हाइड्रेंट की मदद से आग बुझाई जाती है। ऐसे में दिवाली के दिनों में होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कार्यकारी फायर अधिकारी दौलत राम ने बताया कि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। विभाग आग की घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें