चामुंडा जंगल में लगी आग जलता जंगल। संवाद
डलहौजी चंबा। मटियाणा गांव में बुधवार को जंगल की आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने की सूचना मिलते ही शिव शक्ति यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रवीण टंडन एवं उनकी टीम के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्लब के सदस्यों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। जिससे किसी बड़े नुकसान को टाला जा सका। शिव शक्ति यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रवीण टंडन ने फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।