फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत और चुवाड़ी इलेवन ने जीते मैच

Wed, 10 Jun 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को अंडर-19 वर्ग के दो रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

पहले मैच में बनीखेत और किंग्स इलेवन चलारी की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनीखेत इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 263 रन बनाए। मृदुल ने 35 गेंदों में 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। कप्तान नितिन ने 53 रन का योगदान दिया। किंग्स इलेवन चलारी से राजित ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन चलारी की टीम 86 के स्कोर पर ही सिमट गई। मोक्ष ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। मनीष ने 3 और हिमांशु ने 2 विकेट चटकाए। दूसरे मैच में चुवाड़ी और बकलोह इलेवन के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। चुवाड़ी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 198 रन बनाए। अमन ने 70 रन और पवन ने 48 रन की पारी खेली। शौर्य ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बकलोह इलेवन निर्धारित ओवरों में 156 रन ही बना सकी। राहुल ने 52 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। चुवाड़ी-इलेवन से सौरभ ने 3 और अर्जुन ने 2 विकेट लिए। चुवाड़ी इलेवन ने यह मुकाबला 42 रन से जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें