फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती पिकअप में अचानक लगी आग, बाल बाल बचे चार लोग

विज्ञापन
चंबा-सिढ़कुड सड़क मार्ग पर गैला के पास पिकअप में लगी आग को बुझाते अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा-सिढ़कुंड मार्ग पर कैला के समीप चलती पिकअप गाड़ी आग लग गई। जिससे गाड़ी पूरी तरह जल गई। इस घटना से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद पेश आई। मामले की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चंबा से टीम मौके की ओर रवाना हुई। टीम गाड़ी में लगी आग को बुझाया। आग से गाड़ी पूरी तरह जल गई। यह गाड़ी अभिषेक कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव सरोल की थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक के साथ दो व्यक्ति व एक महिला भी सवार थी। गाड़ी में सवार चार लोग घराटनाला से घास लेकर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक घास में आग लग गई। इससे गाड़ी पूरी तरह जल गई। फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर गाड़ी में लगी आग को बुझाया। फायर स्टेशन अधिकारी चंबा राजेंद्र चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी पूरी तरह जल गई है। रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें