शीतला पुल के पास कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाते अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। शीतला पुल के पास शरारती तत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इसकी वजह से कूड़े की आग से निकलने वाला धुआं चारो ओर फैल गया। इस कारण आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कूड़े में लगी आग को बुझाया। कूड़े में आग लगाने वाले का कोई सुराग नहीं लग पाया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की कि कूड़े में आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़कर उचित कार्रवाई की जाए। फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शीतला पुल के पास कूड़े में आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को बुझा दिया।