संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सुरंगाणी में सोमवार रात को जंगल की आग रिहायशी बस्ती तक पहुंच गई। इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ा। रात करीब आठ बजे दमकल विभाग की टीम ने जंगल में भड़की आग को पानी पर काबू पाया। इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि जंगल में आग लगाने वालों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
वन विभाग अपने स्तर पर जंगल में आग लगाने वालों की तलाश कर रहा है। पकड़े जाने पर विभाग उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवा सकता है।
वहीं आग की चपेट में आने से लाखों की वन संपदा राख हो गई। वन विभाग ने जंगल को आग से बचाने के लिए विभिन्न टीमें गठित की है। इसके अलावा फायर वॉचर भी रखे हैं। बावजूद इसके कुछ लोग रात के अंधेरे में आग लगा रहे हैं।