फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घासनी में भड़की आग, जलने से बचाया सलूणी का लघु सचिवालय

Fri, 01 Nov 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सलूणी के पास जंगल में लगी से उठता धुंआ। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। तहसील मुख्यालय सलूणी स्थित एसडीएम कार्यालय के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब घासनी से उठीं आग की लपटें सरकारी भवन के समीप पहुंच गईं। यह घटना वीरवार को करीब 12:00 बजे हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शाम छह बजे तक आग बुझ पाई। सुरंगाणी से भी पहुंची टीम ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। संयुक्त प्रयासों से करोड़ों की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
वीरवार को करीब 12:00 बजे एसडीएम कार्यालय के समीप घासनी में आग लग गई। कुछ ही समय में आग इतनी फैल गई कि कार्यालय परिसर के समीप पहुंच गई। अग्निशमन चौकी सलूणी को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने पहले कार्यालय की ओर बढ़ रही आग को बुझाने का प्रयास किया। दोपहर दो बजे सभी सरकारी कार्यालयों को टीम ने सुरक्षित कर लिया। इसके बाद एसडीएम के आदेशानुसार सुरंगाणी से भी एक टीम पहुंची। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

अग्निशमन चौकी सलूणी के प्रभारी पवन राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान सुरंगाणी से भी दमकल टीम पहुंच गई। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। घासनी में लगी आग सरकारी परिसरों के समीप पहुंच गई थी। शाम तक आग को बुझाने में सफलता मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें