फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल में धोखधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित शिकायतकर्ता कमल किशोर महाजन निवासी गांव व डाकघर तीसा तहसील चुराह की शिकायत पर पुलिस ने तरुण कुमार निवासी गांव थाथरी, डाकघर खनियारा तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक कंक्रीट पंप और कंक्रीट मिक्सर मशीन का मालिक है और उसने आरोपी को दोनों मशीनें कुल 15.60 लाख रुपये में बेची थीं। कुल राशि में से 3.50 लाख रुपये का भुगतान किया है, जबकि शेष राशि अभी भी बकाया है। बार-बार बकाया पैसे मांगने पर तरुण कुमार ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है और जानबूझकर संपर्क से बच रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी शुरू से ही बेईमानी की मंशा थी और उसने धोखाधड़ी कर उसे आर्थिक हानि पहुंचाई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें