फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पूर्व सैनिक पर हमला करने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुखरी में पूर्व सैनिक के साथ मारपीट करने के मामले आरोपी लेखराज और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायत के अनुसार आरोपी लेखराज ने पूर्व सैनिक छेछ कुमार निवासी बेहलम को फोन करके निजी होटल में बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा तो उसके साथ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने उन पर हमला बोल दिया। इससे उनको बाजू और टांग में गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी किया गया था। टांग की टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए अस्पताल में उसका ऑपरेशन भी हुआ। इतना ही नहीं, उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से भी मिला। इसमें उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी। यही वजह है कि पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि छेछ कुमार से मारपीट करने वालों को जल्द ही पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जाएगा। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें