फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाबालिग को गर्भवती बनाने के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में पत्नी बनाकर स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचा, उम्र बताने पर खुला राज
विज्ञापन

डॉक्टर ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला/चंबा। नाबालिग को पत्नी बनाकर स्वास्थ्य जांच करवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए व्यक्ति के खिलाफ उस समय पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हो गई, जब डॉक्टर को यह पता लगा कि लड़की नाबालिग है और गर्भवती भी है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने डॉक्टर के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। फिलहाल, पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी संजीव कुमार निवासी गांव लुहारका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नाबालिग का मेडिकल भी करवाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर इस मामले को अदालत में पेश करेगी। यहां आरोपी के खिलाफ फैसला लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि नाबालिग के साथ दुराचार कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें