फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने पर एफआईआर

Fri, 03 Apr 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित युवाओं ने दर्ज करवाई प्राथमिकी, आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

कहा- आरोपी को ऑनलाइन और नकद किया भुगतान, न सरकारी नौकरी मिली और न ही पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरकारी विभागों में नौकरी दिलवाने का झूठा प्रलोभन देकर पैसे ऐंठने का मामला सदर थाना में पहुंचा है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि उन्हें सरकारी नौकरी तो नहीं मिली, उलटा अब पैसे वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चतर सिंह निवासी डाकघर सनवाल, हेम सिंह निवासी मक्कन डाकघर सनवाल और तेजू निवासी साहो ने बताया कि सुरजीत सिंह ने चतर सिंह को फोन पर डाक और जल विद्युत विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। नौकरी दिलवाने की एवज में आरोपी ने उनसे 1,50,000 रुपये की मांग की। उसकी बातों से प्रभावित होकर उन्होंने और अन्य लोगों ने कुछ भुगतान ऑनलाइन और कुछ नकद में किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हेम राज से नौकरी दिलवाने के नाम पर 50,000 रुपये लिए हैं। इतना ही नहीं, आरोपी ने कई लोगों को धोखा दिया है और तेजू से भी बड़ी रकम ली है। उन्होंने कहा कि नौकरी न लगने पर जब उन्होंने आरोपी से पैसे मांगे तो उसने कुछ समय बाद नौकरी दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने उससे दिए पैसे लौटाने की बात कही। इतने से आरोपी उन पर तल्ख हो गया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने नौकरी का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें